
घाटशिलाः देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर मुसाबनी प्रखंड की बेनासोल पंचायत के मुखिया शुक्रमणि हेम्ब्रम की आवासीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर बाल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह झामुमो नेता गौरांग माहली उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन चाचा नेहरू की तरह बच्चों से लगाव रखने वाले दुलकीडी निवासी बादल मार्डी के तत्वधान में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में दुर्गा बस्ती और दुलकीडी के बच्चों के साथ अभिभावक भी मौजूद थे. मौके पर उपस्थित बच्चें और ग्रामीण पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और चाचा नेहरू को याद करते हुए बच्चों ने बाल दिवस मनाया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान समाज सेवी झामुमो नेता गौरांग माहली ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे. नेहरु जी बच्चों को भारत के भविष्य का निर्माता कहते थे और बच्चों से बहुत प्यार करते थे. कार्यक्रम में मुखिया शुक्रमणि हेम्ब्रम समाज सेवी सह झामुमो नेता गौरांग माहली और बादल मांडी ने बच्चों के बीच पेंसिल रबड़ और मिठाई का वितरण किया. मौके पर स्वाती बारी, सोहागी टुडू, चिराग तमसोय, सोनाली हेंब्रम, प्रकाश बानरा, सुजीत मांडी,शिवा मांडी, सूर्या मांडी, डिब्रू बनरा, बसंती बनरा, गायत्री हांसदा, मनीष हेम्ब्रम, राम हेम्ब्रम शालिनी हेम्ब्रम, अभिभावक बसंती हांसदा, सालगे टुडू, सोना मांडी, जेमा मांडी मीनू बनरा, रुईवारी बनरा, चक्र बारी समेत अन्य उपस्थित थे.













