जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना पुलिस ने फर्जी वंशावली बनवाकर जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करा कर उसकी जमीन की बिक्री कर देने के आरोपी जगन्नाथ कुंभकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. उसके विरुद्ध जादूगोड़ा के कोकदा गांव निवासी जमुना किशोर भकत ने जादूगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. (नीचे भी पढ़ें)
कोकदा निवासी जमुना किशोर भकत ने इस मामले में जादूगोड़ा थाना में जगन्नाथ कुंभकार के विरुद्ध जालसाजी समेत भारतीय दंड विधान की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था. जर्ज प्राथमिकी के अनुसार जगन्नाथ ने फर्जी तरीके से वंशावली तैयार कराकर जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कराते हुए उसकी जमीन बेच डाली थी. केस दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी संजीव झा ने अनुसंधान के क्रम में जगन्नाथ पर लगे आरोपों को सही पाते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.












