
चाकुलिया : चाकुलिया के बीडीओ देवलाल उरांव रविवार को अपनी वाहन से बाजार का परिभ्रमण कर माइकिंग से प्रचार कर लोगों को कोविड 19 के नियमों का प्रचार प्रसार कर जागरूक किया. माइकिंग से कहा गया कि ग्रामीण कोविड 19 के सरकारी नियमों का पालन करे, नियमों के उल्लंघन करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रचार वाहन से लोगों से अपील किया गया कि कोई भी ग्रामीण बगैर मास्क पहने घर से बाहर ना निकले, दो गज की दूरी बनाये रखे, समय समय पर हाथ साबुन और सेनिटाइजर से धोने की बात कही है. वही विगत दिनों कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करने के कारण पदाधिकारीयों ने बाजार में दो कपड़ा दुकान और एक किराना की दुकान को सील किया गया था, रविवार को उक्त तीनों दुकानों के मालिक को कोविड 19 के नियमों को पालन करने की सख्त निर्देश देते हुए बीडीओ ने दुकानों को खुलवाया. पदाधिकारियों ने रविवार को भी बाजार की विभिन्न दुकानों पर जाकर मास्क जांच अभियान चलाया है. अभियान के दौरान सभी दुकानदारों को दुकान पर सेनिटाइजर रखने और मास्क पहने की बात कही है और सरकारी गाइड लाइन को मानते हुए दुकान संचालन करने का निर्देश दिया है.












