चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती के प्रयास से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक्स-रे पेपर उपलब्ध कराया गया. इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक्स-रे जांच कराने में हो रही परेशानी से राहत मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया साहेबराम मांडी, गौतम दास, राम बास्के, अमर हांसदा, मिथुन कर, हरो नायक समेत अन्य उपस्थित थे.







