
जमशेदपुरः जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टूइलाडुंगरी में अतिक्रमण हटाने पहुंची जुस्को की टीम को स्थानीय लोगों के जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा. टीम मौके पर बने एक धार्मिक स्थल को तोड़ने पहुंची थी. जुस्को वहां एक सीवरेज टंकी बनाने की तैयारी में है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जुस्को की टीम पुलिस बल के साथ मंदिर तो तोड़ने पहुंची थी, इसके लिए एक दंडाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है. (नीचे भी पढ़े)

टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी. इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां एक धार्मिक स्थल है जहां सीवरेज टंकी नही बनाई जा सकती. अगर जुस्को को टंकी बनानी है तो कहीं और बनाए. हालांकि इलाके में अभी तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.











