चाकुलिया: अवैध बालू की ढुलाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए सोमवार को सीओ जयवंती देवगम स्थानीय पुलिस बल के साथ श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी बालू घाट पर छापामारी की.सीओ के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. वही जांच के क्रम में सीओ ने पांच हाइवा वाहन को बालू ओवर लोड होने के कारण जब्त कर आगे की कार्रवाई करने के लिए श्यामसुंदरपुर थाना को सौंप दिया है.(नीचे भी पढ़े)

इस संबंध में सीओ जयवंती देवगम ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही बालू की ढुलाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रशासन द्वारा आगे भी कार्रवाई की जाएगी. सीओ ने श्यामसुंदरपुर पुलिस बल के साथ बालू घाट जाकर छापामारी की परंतु इस क्रम में बालू घाट पर एक भी वाहन नहीं थे.











