देवघर : देवघर स्थित नेताजी सुभाष जागृति मंच की ओर से सोमवार को स्थानीय टावर चौक पर दिवंगत रविका पहाड़िया की याद में मोमबत्ती जलाकर साहेबगंड की दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान रविका पहाड़िया की नृशंस हत्या करनेवाले दिलदार मियां एवं उसके सहयोगियों को फांसी दिये जाने की मांग की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

टॉवर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे लव जिहाद के माध्यम से आदिवासी युवतियों की हत्या कर संपत्ति लूटी जा रही है. ऐसे हत्यारों को तुरत फांसी दी जाय. उदय चक्रवर्ती की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया. इसके अलावा मनोज पुजहर, महावीर मांझी, शिवनारायण राय, संजू खरवार, विशु राय, रीता राज, बबलू राज सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.











