
चाकुलिया : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के दिशा निर्देश पर प्रखंड के दौरा के क्रम में चौथा दिन जिला अध्यक्ष बिजय खां चाकुलिया प्रखंड पहुंचकर कांग्रेसी कमिटी के साथ बैठक की. प्रखंड स्तरीय बैठक को मुख्य अतिथि बिजय खां ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड पदाधिकारी जनता के समस्याओं को संकलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, जलापूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग से संबंधित पदाधिकारी से मिल कर जनता के समस्याओं को समाधान करें. यदि कुछ समस्या समाधान नही होता है तो जिला कांग्रेस कार्यालय को पत्र प्रेषित करें, जिसे जिला अध्यक्ष के द्वारा संबंधित विभाग को अवगत कराकर समाधान करने का प्रयास करेंगे.
आवश्यकता पड़ने पर खाद्य मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख तक मामले को पहुंचाया जाएगा. संगठन में कार्य करने वाले जिम्मेदार लोगों को जोड़ कर दायित्व सौंपें. कांग्रेस पार्टी को हर घर तक पहुंचाए यही बड़ी उपलब्धि होगी. कार्यक्रम का अध्यक्षता फजलुर रहमान अध्यक्ष अल्पसंख्यक ग्रामीण, स्वागत भाषण बिक्रम सिंह चौहान और बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया. मौके पर साकची प्रखंड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी, जुगसलाई बिष्टुपुर प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत कुमार, सुरेश, रेहान खान, इनामुल हसन, मो ईरफान, अमन खान , मो नसीम, मो आसिफ, एजामुल हसन, मो ईफ्तखार समेत अन्य उपस्थित थे.



