घाटशिला : घाटशिला अंतर्गत कालाझोर व ठाकुरबारी दिशोम जाहेरथान में शुक्रवार को कांग्रेस के मनरेगा विभाग के जिलाध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में हूल दिवस मनाया गया. हूल दिवस पर शहीद सिदो- कान्हू की मूर्ति पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर कार्यकर्ताओं ने सिदो कान्हू अमर रहे, हूल दिवस जिंदाबाद के नारे लगाए. तापस चटर्जी ने कहा कि सिदो कान्हू के संघर्ष को देश नमन करता है. उन्होंने कहा कि इन अमर स्वतंत्रा सेनानियों के कारण ही आज हम आजाद भारत में रह रहे हैं. इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.














