चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में मजदूरों को रोजाना मजदूरी नहीं मिलने से मजदूरों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गया है. रोजगार के अभाव में सोमवार को प्रखंड के विभिन्न गांव के 60-70 मजदूर रोजगार के लिए महाराष्ट्र पलायन किया है. इस संबंध में सूरज गोप ने बताया कि यहां रोजगार की कमी है और काफी कम दर पर मजदूरी करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि रोजाना काम नहीं मिलने से परिवार का भरण पोषण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सोमवार कि रात कंपनी द्वारा भेजी गई बस से प्रखंड के विभिन्न गांव से 60-70 मजदूर रोजगार के लिए महाराष्ट्र जा रहें हैं. (नीचे भी पढ़ें)
महाराष्ट्र में विश्वनाथ कंपनी के बिजली के कार्य में मजदूरी करने जा रहे हैं, वहां 850-900 रूपए मजदूरी दी जाती है जिसकारण वे सभी वहां मजदूरी करने जा रहे हैं. मौके पर देवा कर्मकार, अतुल सरदार, गणेश गोप, मोतीलाल कर्मकार, अधिर गोप, मनोमथो गोप, रवि लोचन टुडू, शंकर सबर, निरंजन भुमिज, सुजय सिंह, मंगल हांसदा, करमू कर्मकार समेत अन्य उपस्थित थे.







