बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत के धानघोरी मैदान में मानुषमुड़िया निगमानंद सारस्वत आश्रम के तत्वावधान में श्रीश्री निगमानंद सरस्वती के 108 वें चार दिवसीय सर्वभौम भक्त सम्मेलन के तिसरे दिन बुधवार को भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गये.(नीचे भी पढ़े)

धार्मिक अनुष्ठान सुनने और देखने के लिए पंडाल में महिला और पुरूष भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. अनुष्ठान में आसाम सारस्वत मठ के स्वामी पुरुषोत्मानंद सरस्वती, स्वामी अपूर्वानंद सरस्वती समेत अन्य महंतों ने अपने विचार रखे और निगमानंद सरस्वती की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया.(नीचे भी पढ़े)

विदित हो कि इस अनुष्ठान में देश भर के विभिन्न राज्यों के पुरुष और महिला श्रद्धालु जुटे हैं. श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 40 एकड़ भूमि पर 125 पंडाल बनाए गए हैं. पेयजल की व्यवस्था के लिए 11 समरसेबल स्थापित किए गए हैं. शौचालय और स्नानागार की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. जाड़ा से बचने के लिए पंडाल में पुआल बिछाया गया है. साफ- सफाई की पूरी व्यवस्था की गई है और जगह-जगह पर कूड़ेदान लगाए गए हैं. 40000 श्रद्धालुओं का भोजन तैयार हो रहा है. (नीचे भी पढ़े)

इस आयोजन से आसपास का इलाका भक्ति के रंग में डूबा हुआ है. कार्यक्रम स्थल के पास मेला का मंजर है. मेला में अनेक प्रकार की दुकानें भी सजी हैं. भक्त सम्मेलनी स्थल पर कमेटी द्वारा निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में दर्जनों लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई. (नीचे भी पढ़े)
चार दिवसीय सर्वभौम भक्त सम्मेलन के तीसरे दिन रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. शिविर में जमशेदपुर के एमजीएम के एचओडी डॉ बीवी के चौधरी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. शिविर में समाचार लिखे जाने तक 65 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में रक्तदाताओं को फल और कॉफी पिलाया गया. रक्तदान करने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया. पुरूष और महिलाएं रक्तदान शिविर स्थल पहुंचकर रक्तदान किया.



