
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित एटिक भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने पीडीएस डीलर के साथ मासिक समीक्षा बैठक की. सभी पंचायतों के पीडीएस दुकानदारों को स्टॉक पंजी, वितरण पंजी को प्रतिमाह अपडेट करने का निर्देश दिया, साथ ही लाभुकों के बीच ससमय राशन वितरण करने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में राशन का उठाव और वितरण सुनिश्चित करें जिससे लाभुकों को राशन की समस्या नहीं हो. इस बैठक में जन सेवक संजय कुमार, सीआरपी अशोक सेन समेत अन्य उपस्थित थे.















