बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बीती रात बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा और बरागाड़िया गांव में आयोजित पंचरात्रि व्यापी हरिनाम संकीर्तन में सम्मिलित हुए. डॉ गोस्वामी ने राधा कृष्ण के युगल चरणों में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. अवसर पर बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, मंडल महामंत्री भक्तिश्री पांडा, उत्पल पैड़ा, चंदन पात्र, पार्थ बेरा, समीर सेनापति, अजय साव, अशोक मुंडा, सुखेंदु पातर, सुशांत पात्र, यादव पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.





