चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर और उदाल गांव में घर-घर जाकर 13 अगस्त को कालापाथर गांव में आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का प्रचार-प्रसार किया. उन्होंने लोगों को बताया कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर और आसपास के अनुभवी चिकित्सकों के 12 डॉक्टरों के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा. डाक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की जाएगी. क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को ध्यान में रखकर लोगों को चिकित्सीय सहायता प्रदान करने के लिए यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित की जा रही है. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस बारिश के मौसम में स्वास्थ्य के संबंध में अत्यंत जागरूक रहने की आवश्यकता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए लोगों से मच्छरदानी का प्रयोग करने और स्वच्छता बरतने का आग्रह किया. जन सम्पर्क अभियान में डॉ गोस्वामी के साथ भाजपा नेता प्रवीर भोल, दुर्गा गिरी, कमलकांत सिंह, विश्वनाथ सोरेन, करन किस्कू, सुभेंदू पात्र, सनत गिरी, विश्वजीत दास, भवरंजन पाल, चैतन पाल, गोबिंद माइति, गौरीशंकर पाल, आदित्य दास, बसंती पाल, दीपा माइति, रिया पाल, रीमा माइति, जगन्नाथ पोलाई, राजेश बेरा, अरुण गिरी, जगत शिकारी, यादव पात्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






