चाईबासा: पुलिस व सुरक्षा बलों के साथ टोटों जंगल में नक्सली मुठभेड़ में शुक्रवार को सीआरपीएफ 60 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया. शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के टोटों जंगल व गोइलकेरा के सीमावर्ती जंगल में नक्सलियों के खिलाफ एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरानपुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान हुई गोली बारी में सीआरपीएफ 60 बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घायल दोनों जवानों को एयर लिफ्टिंग कर रांची ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल जवान सुशांत कुमार शहीद हो गए. वहीं एक अन्य जवान मुन्ना लाल यादव घायल हैं. उनका रांची मेडिका में इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)
ओड़िशा के क्योंझर के रहने वाले थे शहीद जवान सुशांत
सीआरपीएफ 60 बटालियन के शहीद जवान सुशांत ओड़िशा के क्योंझर जिला अंतर्गत आनंदपुर के रहने वाले थे. इस घटना के बाद से चक्रधरपुर स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन मुख्यालय में शोक की लहर है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नक्सलियों के जंगल में
मौजूद होने की सूचना के बाद पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान दिन के करीब 11 बजे नक्सलियों ने फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला. इस गोली बारी में सुशांत कुमार के सीने में और मुन्ना लाल यादव में पैर
में गोली लगी. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान सुशांत कुमार की मौत हो गई.





