
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के हवाई पट्टी के पास स्थित स्वर्णरेखा परियोजना की मुख्य बांयी नहर में बाजपेई नगर के युवक शंकर गागराई (18) सोमवार की सुबह डूब जाने की आशंका है. नहर के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार शंकर गागराई अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था. कई युवक नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ है. इसकी सूचना चाकुलिया पुलिस को दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के मुताबिक शंकर गागराई रविवार ही बाहर से घर आया था. सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था. बीड़ी बस्ती निवासी उसके दोस्त नरेगा सोय ने बताया कि वह शौच करने के लिए गया, उसी समय शंकर गागराई नहर में नहाने के लिए उतरा और फिर नहीं लौटा. संभावना है कि शंकर गागराई नहर के तेज बहाव में बह गया है. समाचार लिखे जाने तक नहर में युवक की तलाश जारी है.











