
चाकुलिया : चाकुलिया,माटियाबांधी पंचायत के दुर्गाडीह गांव निवासी संध्या हांसदा (26)जामुन की पेड़ से गिर कर जख्मी हो गई है. परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. परिजनों ने बताया कि वह जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी किसी कारण वश पेड़ से गिर पड़ी जिससे वह जख्मी हो गई है. झामुमो कार्यकर्ता जादू हांसदा ने इसकी जानकारी विधायक समीर महंती को दी.सूचना के बाद विधायक के निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ता मिथुन कर और विश्वजित भोल सीएचसी पहुंचकर प्रभारी डॉ रंजीत मुर्मू से बातकर संध्या हांसदा की स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज करने की बात कही. सीएचसी प्रभारी डॉ रंजित मुर्मू ने बताया कि जख्मी महिला का उपचार किया जा रहा है, जल्द ही छोड़ दिया जाएगा. मौके पर झामुमो कार्यकर्ता ततन खामराय, सुकुमार बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.





