
गालूडीह: दारिसाई नवकुंज मंदिर परिसर में चल रहे 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुक्रवार को भोग राग व महंत विदाई के साथ समापन हुआ. मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से चल रहे हरिनाम संकीर्तन में आठ कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया था. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु हरि भक्ति में लीन रहे. वहीं, पूजा अर्चना के समाप्ति के उपरांत भक्तों के बीच महाभोग का वितरण किया गया. इस मौके पर सुखदेव दास, बबलू महतो, निर्मल चंद्र सिंह, श्यामपद दास, पूर्ण कर्मकार, बिष्णु महतो, बादल महतो, अजय दास, नीरज दास, अभिषेक दास आदि उपस्थित थे.











