चाकुलिया: चाकुलिया के बिरदोह गांव में ग्राम प्रधान हिमांशु बेरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई. इसमें ग्रामीणों ने गांव की लाडली बेटी पूजा रानी बेरा का विवाह 27 फरवरी को बहरागोड़ा के सामूहिक विवाह समारोह में आयोजित करवाने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ गोस्वामी को धन्यवाद दिया. पूजा रानी बेरा बिरदोह गांव निवासी जगत बेरा की सुपुत्री है. जगत बेरा अत्यंत गरीब हैं और ट्रक चालक हैं. उन्हें महीना में 15-20 दिन ही काम मिल पाता है. आर्थिक कठिनाइयों के कारण जगत बेरा को अपनी बेटी के विवाह करवाने में दिक्कतें आ रही थी. अब पूजा रानी का विवाह बहरागोड़ा के सामूहिक विवाह समारोह में धूमधाम से सम्पन्न होगा. ग्रामीणों के आग्रह ग्राम सभा में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित हुए. डॉ गोस्वामी ने कहा कि बेटी के विवाह में किसी भी अभिभावक को गरीबी आड़े न आवे इसलिए विगत 6 वर्षों से बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र में गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है. सम्पूर्ण समाज बेटियों को आशीर्वाद देने विवाह मंडप पहुंचते हैं.(नीचे भी पढ़े)
वहां सामाजिक समरसता का अनोखा दृश्य दिखाई देता है. डॉ गोस्वामी ने सभी ग्रामवासियों को विवाह समारोह में सम्मिलित होने का न्योता दिया. बिरदोह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में 27 फरवरी को बहरागोड़ा के सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होने का निर्णय लिया. बैठक को भाजपा नेता सह पूर्व विस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शम्भूनाथ मल्लिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्र, दिलीप महतो, हिमांशु बेरा ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर धीरेंद्र नाथ नायक, तपन नायक, बनमाली दास, मुरली दास, महेंद्र नायक, योगेन बेरा, अपील नायक, राजू नायक, हेमराज नायक, अमलेश बेरा, विजय बेरा, सुभाष बेरा, जगत बेरा, शिशिर बेरा, हराधान नायक, मोहिनी बेरा, शंकर बेरा, साधीन नायक, सनातन नायक, चंदु बेरा, महालया बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.



