जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में गुरुवार रामगढ़िया सभा के योद्धा महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वां जंयती मनाया जा रहा है. यह जयंती संयुक्त रूप से रामगढ़िया सभा और नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा. इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 26 फरवरी (रविवार) को होगा. शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा. शिविर विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में किया जाएगा. इसमें विशेष तौर पर फर्टिस हास्पिटल, मेडिट्रिना हास्पिटल, एएसजी आई हास्पिटल के वरिष्ट डॉक्टर की टीम योगदान देंगे. जिसमें गायनोकॉलोजिस्ट, आर्थोपेडिक, बच्चों की स्पेशलिस्ट, इएनटी, आइ स्पेशलिस्ट, जेनरल फिजिसियन शामिल होंगे. नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बीपी, एसीजी, शुगर, कोलिस्ट्राल की जांच होगी और मुफ्त में दवाइयां दी जाएगी. इसमें मुख्य रुप से रामगढ़ियां और नाम्या स्माइल फाउंडेशन का सहयोग रहेगा.



