जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के दिव्यांग दुर्गा प्रसाद मुर्मू को गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार ( 2021) से सम्मानित किया. झारखंड से पहला दिव्यांग आदिवासी दुर्गा प्रसाद का आदिवासी लोक संगीत व नृत्य को बढ़ावा देने को लेकर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार ( 2021) से सम्मानित किया गया. दुर्गा प्रसाद मुर्मू पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र के राजदोहा गांव के छोटे से टोला निवासी निवासी है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान आदिवासियों के गौरव को बढ़ाया है. उनका बीते कई वर्षो का सपना पूरा हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि आगे आदिवासी लोक संस्कृति का प्रशिक्षण कार्यक्रम समेत संरक्षण, संवर्धन व विकास का काम जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि आदिवासी लोक संस्कृति बचेगी तभी आदिवासी बचेगा. इस मौके पर पूरे देश से कलाकरो को आमंत्रित किया गया था. जहां झारखंड का नेतृत्व दिव्यांग दुर्गा प्रसाद मुर्मू, संथाल राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश ठाकुर हासदा संयोजक यशोदा मुर्मू कर रही थी.



