
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में घान फसल की कटनी का कार्य शुरु हो गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव के निर्देशानुसार प्रखंड की टीम द्वारा बांकी पंचायत के देवली गांव में धान फसल के कटनी का निरीक्षण किया गया. किसानों को धान के भंडारण, कीटों के प्रकोप से रोकने हेतु प्रयुक्त होने वाली दवाइयां की जानकारी दी गई. वही किसानों को रबी फसल की बुआई की जानकारी दी गई. इसके बाद टीम द्वारा घोटीडूबा और जामबाद गांव के किसानों को रबी फसल, चना, आलू, सरसों की बुआई की जानकारी दी गई.साथ ही धान के भंडारण की जानकारी देते हुए कृषि यंत्रों के प्रयोग और अधिक उपज संबंधी तकनीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर रबी फसल करने के प्रति जागरूक किया गया. प्रखंड स्तरीय टीम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो, जनसेवक आशाराम महतो शामिल थे.







