• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 10, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-bribery-case-uttrakhand-cm-झारखंड में भाजपा की रघुवर सरकार में भाजपा नेता को गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर खेला गया था ”पाप का खेल”, फंसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हाईकोर्ट की सीबीआइ जांच के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को लगायी रोक, जानें रघुवर सरकार में क्या था गाय के नाम पर ”पाप’ का खेल’ और क्या थी रघुवर सरकार में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का घोटाला

jharkhand-bribery-case-uttrakhand-cm-झारखंड में भाजपा की रघुवर सरकार में भाजपा नेता को गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर खेला गया था ”पाप का खेल”, फंसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हाईकोर्ट की सीबीआइ जांच के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को लगायी रोक, जानें रघुवर सरकार में क्या था गाय के नाम पर ”पाप’ का खेल’ और क्या थी रघुवर सरकार में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का घोटाला
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

देहरादून : झारखंड में जब भाजपा की रघुवर दास की सरकार थी, उस वक्त का पाप अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर काफी भारी पड़ रहा है. हालांकि, इस मामले को लेकर उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा सीबीआइ जांच के दिये गये आदेश पर गुरुवार (29 अक्तूबर 2020) की दोपहर में दिये गये एक आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. इस मामले को लेकर उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पूरे मामले की सीबीआइ जांच के आदेश दिये थे, जिसके खिलाफ उत्तराखंड सरकार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगायी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड सरकार, केंद्र सरकार और उससे जुड़े हुए सारे लोगों को नोटिस भी जारी किया है. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

ADVERTISEMENT

क्या है झारखंड गौ सेवा आयोग
झारखंड में 2015 में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी. उस वक्त भाजपा ने झारखंड प्रदेश का प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत को बनाया था, जो अभी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बन चुके है. बताया जाता है कि झारखंड में खाली पड़े गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर आसीन होने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतेश चौहान ने झारखंड के तत्कालीन प्रभारी और उत्तराखंड के वर्तमान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव से पहले उनके साढ़ू और उनके परिजनों के 13 बैंक खातों में 25 लाख रुपये जमा कराये थे. यह पैसे जिस दौरान जमा कराये गये थे, उस वक्त देश के प्रधानमंत्री और भाजपा का चेहरा बन चुके नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी लागू कर दी थी और 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद कर दिया था. एक खाते में दो लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा करने पर रोक लगा दी गयी थी. बताया जाता है कि अमृतेश चौहान द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिये गये पैसे को पुराने नोटों में ही जमा कराया गया था. एक तरफ भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नोटबंदी की गयी थी तो दूसरी तरफ उनके ही भाजपा के नेता नोटबंदी में 25 लाख रुपये घूस की रकम एकाउंट में मंगवा रहे थे. बताया जाता है कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे अमृतेश सिंह चौहान को झारखंड गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मोबाइल नंबर पर बातचीत हुई और उन्हें यह भी बताया गया कि उन्होंने अब तक 25 लाख रुपये उन्हीं खातों में जमा करा दिये है, जिनके खाता नंबर उसे दिये गये थे और जिन खातों में पैसा जमा कराया गया था, उसकी रसीद भी झारखंड के भाजपा प्रभारी रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत के नंबर पर वाट्सएप के जरिये भेजी गयी थी. इस बीच भाजपा की सरकार उत्तराखंड में भी बन गयी और त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बन गये. बताया जाता है कि अमृतेश चौहान को जब गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो उसने त्रिवेंद्र सिंह रावत से संपर्क भी साधा, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. इसके बाद अमृतेश ने कुछ पत्रकारों से संपर्क साधा और बताया कि उसने मुख्यमंत्री को 25 लाख रुपये दिये है, लेकिन अब पैसे नहीं लौटा रहे है और गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष भी नहीं बनाया है. पत्रकारों को अमृतेश ने त्रिवेंद्र सिंह रावत से वाट्सएप पर हुई बातचीत और खातों में जो पैसे भेजे गये थे, उसकी रशीद को भेजा गया है. अमृतेश ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से हुई बातचीत, पैसे का सारा ब्योरा भी पत्रकारों को उपलब्ध कराया, जिसके बाद सरकार के करीबी लोग सक्रिय हुए और अमृतेश चौहान को दिल्ली बुलाया गया और पैसे दे दिये गये. इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत के कहने पर अमृतेश चौहान ने रांची में समाचार प्लस के सीइओ उमेश कुमार के खिलाफ फर्जी राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करा दिया. इसके बाद पत्रकार के खिलाफ साजिश रचकर सीएम आवास आने जाने लगा और फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ही टूल बनकर आगे आकर काम करने लगा. इस बीच मामले को लेकर पत्रकारों द्वारा उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी, जिसमें हाईकोर्ट ने सीबीआइ जांच करने का आदेश दे दिया और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर एफआइआर दायर करने का आदेश दिया. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा है
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड सरकार की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान दो पत्रकारों के आरोप के मामले को चुनौती दी गयी थी. न्यायामूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई की और कहा कि मुख्यमंत्री को सुने बिना ही हाईकोर्ट द्वारा इस तरह का सख्त आदेश कि सीबीआइ की जांच कराना भौंचक्का करने वाला है क्योंकि खुद याचिकाकर्ता पत्रकारों ने प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध भी नहीं किया था. श्री रावत की ओर से अटॉर्नी जेनरल के वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को सुने बगैर ही एफआइआर दर्ज नहीं की जा सकती है और इस तरह के आदेश चुनी गयी सरकार को अस्थिर कर सकता है. आपको बता दें कि उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ आरोपों की जो प्रकृति है, उससे लगता है कि सच को सामने लाना जरूरी है. यह राज्य हित में होगा ताकि जनता के सामने सच आ सके. हाईकोर्ट ने यह फैसला पत्रकार उमेश शर्मा और शिव प्रसाद सेमवार की दो अलग-अलग याचिका के आधार पर सुनवाई करते हुए दी थी. पत्रकारों ने जुलाई 2020 में अपने खिलाफ किये गये केस को चुनौती दी गयी थी. एफआइआर को क्वैश करने की याचिका दायर की गयी थी. आपको बता दे कि रिटायर प्रोफेशर हरेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के राजपुर थाना में पत्रकार उमेश शर्मा के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, दस्तावेजों की कूट रचना और गलत तरीके से बैंक खातों की जानकारी हासिल करने का आरोप लगाते हुए पत्रकारों के खिलाफ एफआइआर दायर किया था. इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया था, जो त्रिवेंद्र सिंह रावत की बहन सविता रावत की थी, जो पैसों का लेनदेन कर रही थी.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

jamshedpur rural- हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल करने के लिए भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने जादूगोड़ा में पांच मंडल अध्यक्षों को सौंपा तिरंगा, 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगी तिरंगा यात्रा
खबर

jamshedpur rural- हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल करने के लिए भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने जादूगोड़ा में पांच मंडल अध्यक्षों को सौंपा तिरंगा, 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगी तिरंगा यात्रा

August 10, 2026
Jamshedpur old woman missing : कर्ज के बोझ से परेशान मानगो की 62 वर्षीया महिला लापता, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नदी की ओर जाती दिखी, परिजनों ने पुलिस को सूचित कर लगाई ढूंढ़ने की गुहार
खबर

Jamshedpur old woman missing : कर्ज के बोझ से परेशान मानगो की 62 वर्षीया महिला लापता, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नदी की ओर जाती दिखी, परिजनों ने पुलिस को सूचित कर लगाई ढूंढ़ने की गुहार

August 10, 2026
jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की नगर निकायों की बैठक, लंबित योजनाओं में तेजी लाने एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश, एकरारनामा नहीं करने वाली योजनाओं में संबंधित एजेंसियों को नोटिस
खबर

jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की नगर निकायों की बैठक, लंबित योजनाओं में तेजी लाने एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश, एकरारनामा नहीं करने वाली योजनाओं में संबंधित एजेंसियों को नोटिस

August 10, 2026
Next Post
jamshedpur-dto-action-जमशेदपुर की सड़कों पर दौड़ रही 1363 वाहनों पर करोड़ों का बकाया, वाहन मालिकों को दी गयी अंतिम नोटिस, टैक्स जमा करायें नहीं तो जायेंगे जेल

jamshedpur-dto-action-जमशेदपुर की सड़कों पर दौड़ रही 1363 वाहनों पर करोड़ों का बकाया, वाहन मालिकों को दी गयी अंतिम नोटिस, टैक्स जमा करायें नहीं तो जायेंगे जेल

west-singhbhum-पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी सबल सेंटर ने 5000 से अधिक दिव्यांगों आत्मनिर्भर बनाने में किया सहयोग

west-singhbhum-पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी सबल सेंटर ने 5000 से अधिक दिव्यांगों आत्मनिर्भर बनाने में किया सहयोग

jharkhand-new-jobs-झारखंड में भरे जायेंगे 2500 रिक्त पद, शुरू होगी बहाली, झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद को अमिताभ चौधरी ने संभाला पद, जानें कहां क्या होगी बहाली, क्या कहते है नये अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, राज्यपाल ने भी जारी किया बहाली का आदेश

jharkhand-new-jobs-झारखंड में भरे जायेंगे 2500 रिक्त पद, शुरू होगी बहाली, झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद को अमिताभ चौधरी ने संभाला पद, जानें कहां क्या होगी बहाली, क्या कहते है नये अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, राज्यपाल ने भी जारी किया बहाली का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026

Jamshedpur indigenous day celebration : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में हुआ आदिवासियों का महाजुटान, सैकड़ो आदिवासियों ने उठायी आवाज

Jharkhand students protest : जमशेदपुर शहर में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू, स्कूल का समय को लेकर दिया आदेश

Jamshedpur utkal association : विरोध के बीच उत्कल एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, डॉ प्रधान अध्यक्ष व जजाती केशरी चुने गए महासचिव

Jamshedpur youth forged 28 lakhs from friends : बिरसानगर में युवक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दोस्तों से की 28 लाख रुपये की ठगी, करीब डेढ़ दर्जन पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कर पैसे दिलाने की लगाई गुहार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News