अनिल कुमार, बोकारो : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को बोकारो में जय भारत सत्याग्रह के तहत प्रदेश में 17वीं सभा का आयोजन किया. बोकारो नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में आय़ोजित सभा में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख समेत कई नेता शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नफरत छोड़ो भारत जोड़ो कार्यक्रम का संदेश कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया. सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि आज देश में आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न होने का आभास हो रहा है. ऐसे में महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलकर ही हम संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा कर सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि यह जय भारत सत्याग्रह इसी की एक कड़ी है. पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है. ऐसे में जिस प्रकार से कुछ ताकतें संवैधानिक और वित्तीय संस्थाओं को कमजोर कर रही हैं, उनके खिलाफ सत्याग्रह के रास्ते पर चल कर ही मुकाबला किया जा सकता है.











