
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के दीघी गांव के जंगल में अचानक आग लगने से जंगल की आग से बांस डीपो में आग लग गई जिससे लाखों रूपये की बांस जलकर राख हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार जंगल की झाड़ियों में लगी आग काफी तेजी से बढ़ते हुए दीघी गांव स्थित पप्पू सिंह के बांस डीपो तक आ पहुंची, आग की लपटे इतनी तेज थी कि ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद भी डीपो में रखे बांस को नही बचाया जा सका. देखते ही देखते डीपो में रखे बांस जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने डीपो में लगी आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया परंतु आग पर काबू पाने में नाकाम साबित हुए. ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना बहरागोड़ा के फायर ब्रिगेड को दी है समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड नही पहुंची थी और ग्रामीण लगातार डीपो में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन डीपो में रखे अन्य बास को नहीं बचा सके.












