
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव निवासी विजय माहतो के घर से नाजदिक खालियान मे आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. खलिहान में लगी आग से खलिहान में रखे धान और पुआल जलकर राख हो गया है जिससे परिवार को काफी नुकसान पहुंचा है. आग लगने की सूचना झामुमो नेता विनय माहतो ने बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती को दी.सूचना पाकर विधायक ने अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर दमकल की व्यवस्था नहीं होने पर एचसीएल के दमकल मंगवा कर आग पर काबू पाया गया, इस दौरान दमकल की टीम के साथ झामुमो नेताओं ने भी तपती आग को बुझाने के लिए खूब पसीना बहाया. मौके पर झामुमो नेता बलराम माहतो, लखन मांडी, सुभोदीप दास, महेश्वर मल्लिक, मनोज गोप, कान्हाई गोप, विनय माहतो, विजय माहतो, मोना माहतो समेत अन्य ने आग बुझाने में दमकल कर्मीयों को भरपूर सहयोग किया.












