चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के आमडांगरा गांव में केएडी सिरडूबका आमडांगरा क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को आमडांगरा एकादश और गिधनी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक समीर मोहंती के अनुपस्थित पर अमर हांसदा और राजा बारिक ने फुटबॉल को किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र के लोकप्रिय खेल है. खेल से आपही एकता और भाईचारा बढ़ता है. खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विजेता आमडांगरा एकादश और उप विजेता गिधनी एकादश टीम को पुरस्कृत किया. मौके पर झामुमो नेता अमर हांसदा, राजा बारीक, टुलू साव, मिथुन कर, बयाल किस्कू, प्रकाश गोप, कमेटी के सुकलाल सोरेन, सनातन हेंब्रम, सुखेंदु किस्कू, रविन्द्र सोरेन, बालक सोरेन, विराम सोरेन, विक्रम सोरेन, शंभू सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.



