गालूडीह: घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत के राजाबासा गांव में रविवार को जेबीसी राजाबासा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन उपस्थित हुए. फुटबॉल मैच में कुल 32 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच उषा एफसी और ईशा स्पोर्टिंग के बीच खेला गया. जिसमें उषा एफसी ने जीत हासिल की. (नीचे भी पढ़े)
वहीं विधायक सोमेश सोरेन ने विजेता टीम को 30 हजार नगद व खस्सी और उपविजेता टीम को 20 हजार नगद व खस्सी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर कालीपद गोराई, जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, बड़ादुर्गा मुर्मू, बिमल मार्डी, अशोक महतो, मिर्जा हांसदा, रतन महतो, दुलाल चंद्र हांसदा, सुशील मार्डी, कृष्णा मुर्मू, जगदीश मुर्मू, बहादुर मुर्मू, सुनील सोरेन, सुभाष सबर, संजय मुर्मू, रतन मुर्मू आदि उपस्थित थे.







