चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के लाउबेड़ा गांव में शनिवार को वन प्रबंधन एवं सुरक्षा समिति की एक बैठक ग्राम प्रधान छाकुराम हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जंगल संरक्षण करने और वन सुरक्षा समिति के पुनर्गठन पर चर्चा की गयी. सभी ने एक स्वर में जंगल की सुरक्षा करने का निर्णय लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष निमाई मांडी, सचिव शंकर सोरेन, उपाध्यक्ष आरसु हेम्ब्रम को मनोनित किया गया. मौके पर सुमित्रा सोरेन, सुकुलमनी मांडी, सलमा सोरेन, छिता सोरेन, सरस्वती सोरेन, सालगे हेम्ब्रम, पुंडगी हांसदा, मालती टुडू, ठाकुरदास हेम्ब्रम, जादु सोरेन समेत अन्य उपस्थित रहे.












