जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग और लालटांड़ में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग के कर्मचारियों ने यहां छापामारी की और दो अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड के पास एक टेंपो की तलाशी में अवैध महुआ शराब बरामद की गयी है. अवैध शराब का कारोबार कर रहा व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. उसकी तलाश की जा रही है. उत्पाद विभाग ने बताया कि 4 किलोग्राम जावा महुआ और 420 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गयी है. टेंपो को भी जब्त किया गया है.











