जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमला के अलावा घर में घुसकर मारपीट और चोरी करने के आरोपी विजय नाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विजय नाग बिरसानगर जोन नबर पांच निवासी राजू नाग के 29 साल के बेटे है, जिनके खिलाफ बिरसानगर थाना में 28 मार्च को केस दायर किया गया था. इस मामले में उसकी तलाश की जा रही थी. काफी तलाश के बाद उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.











