घाटशिला : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण टुडू ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उन्होंने राष्ट्रपति को पारंपरिक संथाली साड़ी भेंट की. लक्ष्मण टुडू ने घाटशिला में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव दिया. साथ ही यह भी आग्रह किया कि पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन ओल चिकी लिपि में किया जाए. झारखंड ओड़िशा के संताल बहुल क्षेत्रों में विद्यालयों में ओलचिकी लिपि में शिक्षा अनिवार्य हो, इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है. राष्ट्रपति ने इस बात को संज्ञान में लेते हुए कहा कि ओलचिकी लिपी में पठन-पाठन हो इसके प्रति जल्द पहल करने का आश्वासन दी है.














