
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर में साबरी चौक की रहने वाली नाजिश आफरीन के पिता के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर से तीन लाख रुपये से अधिक के जेवरात पार कर लिए हैं. घटना की जानकारी गुरुवार को पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना 26 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच की है. नाजिश आफरीन अपने पिता के घर की साफ सफाई करने पहुंची थी, तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा है और उसमें रखे सोने के गले के हार के अलावा सोने की 7 अंगूठी गायब है. नाजिश आफरीन ने बताया कि उसके पिता पिछले साल दिसंबर में घर में ताला लगा कर बाहर घूमने चले गए हैं. इस बीच वह हर हफ्ते पिता के घर जाकर घर की साफ सफाई करती है. 26 फरवरी को वह साफ सफाई करने गई थी. तब सब कुछ ठीक-ठाक था. 6 मार्च को वह पहुंची तो देखा दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. नाजिश आफरीन ने पुलिस को बताया कि उनके घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. पुलिस सीसीटीवी कैमरे देखे तो सब कुछ साफ हो जाएगा कि आखिर किसने जेवरात की चोरी की है. टेल्को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.











