चाकुलिया: चाकुलिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चार छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री मेघा छात्रवृति के लिए हुआ है.चारों छात्राएं कक्षा आठ में पढ़ती हैं. चाकुलिया के बड़ियागजाड़ की रहने वाली देवला मांडी को 65.56 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं. भदुआकोचा की रहने वाली हेमलता महतो को 68.89 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं.(नीचे भी पढ़े)
बड़ाडांगुआ की रहने वाली करमी हांसदा को 60.56 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं धालभूमगढ़ के आखापाड़ा की विनीता बेसरा को 60 फीसदी अंक हासिल हुए हैं. छात्राओं की सफलता पर स्कूल की वार्डन सुमित्रा मांडी ने खुशी का इजहार किया है.




