गालूडीह : कुड़मी समाज अपनी मांग को लेकर समाज रेल टेका आंदोलन कर रहा है. इसका असर नजर आ रहा है. प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. शनिवार को गालूडीह के काशीडीह में आदिवासी कुड़मी समाज को एसटी में शामिल कराने की मांग को लेकर गालूडीह रेलवे स्टेशन के समीप समाज के लोग कुड़मी नेता हरमोहन महतो, शैलेन्द्र महतो, जयराम महतो, फनी भूषण महतो, लालटू महतो के नेतृत्व में रेल पटरी पर उतर कर आंदोलन करते नजर आ रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद कुड़मी समाज के लोग ढोल नगाड़े के साथ गालूडीह रेलवे स्टेशन में पटरी पर बैठ गए हैं. कुड़मी समाज के लोग सुबह 8 बजे से पटरी पर बैठे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर, एसडीएम सुनील चंद्र, सीओ निशांत अंबर, रेल एसपी प्रकाश पांडा पटरी पर बैठे लोगों को समझाने के प्रयास में लगे हुए हैं लेकिन समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर पटरी पर बैठे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

सुबह करीब 8 बजे तक ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहा. हालांकि, ड्यूटी वाले यात्रियों को आधार कार्ड देखकर छोड़ा जा रहा था. इसके बाद से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप है. मालगाड़ी और यात्री ट्रेन विभिन्न स्थानों पर खड़ी हुई है. (नीते देखें तस्वीर)




