जमशेदपुर : भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में 28 वां रक्तदान महोत्सव एंव सम्मान समारोह का आयोजन छोटागोविन्दपुर स्थित लक्ष्मीनारायण कृपा हॉल में किया गया. शिविर में 89 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. साथ ही सम्मान समारोह में गोविन्दपुर के वैसे हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम ऊंचा किया. इसमें राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ अशोक सिंह, शतकवीर रक्तदाता अरविंद साहु, रोल बॉल खेल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप दीपाली कुमारी एवं जमशेदपुर के प्रख्यात शिल्पकार सुबोध चन्द्र गोराई को प्रशस्ति-पत्र, उपहार एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में परिषद के रमण झा, देवशरण सिंह, अरविंद साहु, नरेश गौरा, संदीप झा, कृष्णा सिंह, जितेन्द्र सिंह, संजय उपाध्याय, विशाल तिवारी, राजकुमार साह, राजकुमार झा, अविनाश सिंह, रोशन सिंह बिट्टू, संतोष सिंह, संदीप प्रसाद, राहुल तिवारी प्रमुख थे. (नीचे भी पढ़ें)
रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व आरक्षी उपाधीक्षक एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के संस्थापक कमल किशोर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, टाटा मोटर्स युनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महासचिव आरके सिंह, टिमकेन यूनियन के महासचिव विजय यादव, जिला परिषद परितोष सिंह, कांग्रेस नेता राजकिशोर यादव, शशि सिन्हा, डॉ वीरेंद्र उपाध्याय, पंचायत समिति के सदस्य अंजय सिंह भोला, भाजपा नेता पवन सिंह, कमलेश सिंह, जुगनू वर्मा, राधेश्याम सिंह, पंडित मदन मोहन मालवीय समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा, आनंद ब्रह्म अखाड़ा के अध्यक्ष धीरज सिंह, विकास कुमार गुप्ता, ऋषि गुप्ता, अभिषेक बजाज, विश्वनाथ शिव मंदिर के सचिव राजीव दूबे, रमेश अग्निहोत्री, अधिवक्ता अक्षय झा, धर्म देव उपाध्याय, संगीता कुशवाहा, कांता देवी,अनीता देवी, बिंदु जायसवाल सुबोध राय, सुशील अग्रवाल, संजय वर्मा, सत्यदेव साह, जितेन्द्र मौआर, कुमार स्मित, दिलीप सिंह, गणपत सिंह, मनोकामना सिंह अजय, जगदीश मिश्रा, सीवी राजु एवं बीवीडीए तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक शामिल हुए.



