
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने बड़ाखुर्सी पंचायत का दौरा कर पंचायत में चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया. दौरे के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों से बात कर योजनाओं की गुणवत्ता समेत अन्य गांव की समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों के आवास का निरीक्षण किया और लंबित आवासों को जल्द से जल्द तय सीमा के अंदर पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया है. मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से योजना को जल्द से जल्द पूर्ण कराने की दिशा में सहयोग करने के लिए अनुरोध किया. इस मौके पर पीएमजीव्याई प्रखंड समन्वय बिप्लब महतो, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे.












