
घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के कृषि तकनीकी केंद्र में किसान दिवस के अवसर पर रबी कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख हीरामणि मुर्मू, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारीक सहित सभी जनसेवक ,सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो समेत अन्य उपस्थित थे.सभी किसानों को किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई जो वर्तमान में चल रहे हैं यथा सरसों व चना बीज वितरण और रबी फसलों की बुआई -कटाई, कीटनाशकों दवाओं का प्रयोग और अधिक से अधिक उपज की तकनीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई.



