जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे ग्रामीण इलाके हल्दीपोखर में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान एक विशेष समुदाय की ओर से पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. शनिवार को भी माहौल शांत नजर नहीं आता दिख रहा है. ग्रामीण एसपी मुकेश लुनायत के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया. साथ ही क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. ग्रामीण एसपी मुकेश लुनायत और डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद खुद हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं. विजय अखाड़ा के सदस्यों ने पोटका सीओ इम्तियाज अहमद को निष्कासित करने और दोषियों पर कार्यवाई करने की मांग कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

लोगों ने एसडीओ को एक मांग पत्र भी सौंपा है, जिस पर प्रशासन विचार कर रहा है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है. पूरे क्षेत्र में 150 से ज्यादा जवानों की तैनाती कर दी गई है. सुबह में फ्लैग मार्च भी निकाला गया है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि घटना में मुखिया देवी कुमारी भूमिज घायल हो गई थी. इस मामले में देवी कुमारी के बयान पर पुलिस मामला दर्ज करेगी. वहीं, पुलिस की ओर से भी माहौल बिगाड़ने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है. उन्होंने कहा कि सभी की पहचान की जा रही है.विदित हो कि शुक्रवार को हल्दीपोखर से विजय बजरंग अखाड़ा का जुलूस निकल रहा था. जैसे ही जुलूस हल्दीपोखर चौक के पास पहुंचा वहां एक विशेष समुदाय ने जुलूस पर पथराव कर दिया. जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस भगदड़ में जुलूस का झंडा टूट गया. जिसके बाद तनातनी और बढ़ गयी.



