गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी हरि मंदिर में शुक्रवार सुबह से चल रहे 16 प्रहरी हरिनाम संकीर्तन में शनिवार को ग्रामीणों की भीड़ कीर्तन देखने के लिए उमड़ी. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन के लिए श्री अनिरुद्ध गोस्वामी (नारगा), रैना महतो सबुज मित्र महिला सम्प्रदाय, निमाई कर्मकार राधाकृष्ण महिला सम्प्रदाय (इंद्रपहाड़ी, बांकुड़ा), पूर्णचन्द्र कर्मकार श्री चैतन्य चरणाश्रित संकीर्त्तन मंडली बड़ाखुर्शी, गुणधर गोप कीर्तन मंडली पिंड्राबाद, प्रमथ गोराई कीर्तन मंडली पुतड़ू को आमंत्रित किया गया है. कीर्तन मंडलियों के द्वारा दिन-रात लगातार कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है. रविवार को दधि उत्सव और महाभोग वितरण के साथ कीर्तन का समापन होगा.







