गालूडीह : एमजीएम थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे बेलाजुड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को काफी दिनों बाद सरकारी चिकित्सक मिले. लाखों की लागत से यहां दो मंजिला अस्पताल भवन बना, पर चिकित्सक नहीं थे. ऐसे में बेलाजुड़ी, दलदली, बेको, पलासबनी आदि पंचायत के एक लाख से ज्यादा ग्रामीण आबादी सरकारी चिकित्सा सुविधा से वंचित थे. (नीचे भी पढ़ें)
बेलाजुड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता उज्ज्वल बिसई ने सिविल सर्जन को आवेदन सौंपकर ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सरकारी चिकित्सक देने की मांग की है. सिविल सर्जन हाल में एक सरकारी महिला चिकित्सक डॉ कुमुदिनी सरदार (एमडी ज्ञानोकोलॉजी) भेजा है. बेलाजुड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को बैठेंगी. मरीजों का इलाज करेंगी. मंगलवार से महिला चिकित्सक यहां आने लगी है.




