घाटशिला : मांझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बहादुर सोरेन ने मऊभंडार ओपी के एसआइ अनिल कुमार के खिलाफ जाति सूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने एवं धक्के देकर थाने से निकाल देने का आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस पदाधिकारी द्वारा इस तरह आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के सामाजिक कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया जाना मांझी परगना महाल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर उक्त पुलिस अधिकारी पर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है. बहादुर सोरेन ने बताया कि उनके पिता के नाम से खतियानी रैयती जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है. जमीन के सीमांकन के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन किया है. सीमांकन होने के बाद ही उक्त जमीन पर किसी तरह का निर्माण कार्य किया जाए. इसी संबंध में प्रभारी से मुलाकात करने ओपी गए थे. इसी दौरान ओपी प्रभारी की अनुपस्थिति में एसआई अनिल कुमार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया.



