
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के उदाल गांव निवासी दासमत मुर्मु के घर से सोमवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने घर के छप्पर फांदकर घर में रखे नगद 40 हजार रुपये, बर्तन और एक बाइक की चोरी की थी. पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 63/20 के तहत मामला दर्ज कर किया है. पुलिस ने घटना के 12-15 घंटों के अंदर ही पश्चिम बंगाल के बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र के तपसिया गांव से 18 वर्षीय युवक राहुल दंडपाठ, महिला रीना दंडपाठ और एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि रीना दंडपाठ के घर से पुलिस ने तीन स्कूटी संख्या जेएच 05 बीएस 3139 ,जेएच 05 बीएस 3139 दो एक ही नंबर का स्कूटी और एक जेएच 05 एडी 7424 ,दो साइकिल, विभिन्न कंपनी के 52 मोबाइल, लेडीस पर्स गुलाबी रंग का जिसमें 16,500 रूपय, पीतल के 6 थाली, गिलास 5, लोटा 6 पीस समेत अन्य समान को जब्त किया है. पुलिस ने महिला और एक युवक को जेल भेजा वही नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह भेजा है.बुधवार को उदाल गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.







