घाटशिला: घाटशिला के मउभंडार ओपी अंतर्गत चुनुडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वासुकीनगर निवासी सादिक अंसारी की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद ओपी पुलिस घटना स्थल पहुंची. इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी गयी. सूचना मिलने के बाद घर वालों को रो-रोकर बुरा हाल है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस व जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि सादिक घर से बाजार जाने के लिए निकला था. इसी बीच रेल लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सादिक जमशेदपुर स्थित एक कंपनी में ठेका मजदूर के रुप में काम करता था.












