बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुइयानी पहाड़िया टोला की रहने वाली 27 वर्षीय रीता पहाड़िया ने बुधवार शाम मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपने ही सिर और गर्दन पर वार कर स्वयं को गंभीर रूप से घायल कर लिया. गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 6वें तल्ले में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. परिजनों के अनुसार, घटना के समय रीता का पति तपन पहाड़िया घर से बाहर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था, जबकि घर में उसकी सास खाना बना रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ बकझक करते हुए अचानक घर के अंदर घुस गई और एक कुल्हाड़ी लेकर स्वयं के ऊपर वार करना शुरू कर दिया. उसकी सास ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी एवं घर के अंदर जमीन पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा. उसके हाथ में कुल्हाड़ी भी थी, जिससे आशंका जताई गई कि उसने स्वयं पर हमला किया है. घटना की जानकारी मिलते ही रीता के चौका निवासी भाई छातर पहाड़िया को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया. इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल रीता को तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)
अस्पताल में शुरुआत में भाई छातर पहाड़िया ने उनकी बहन की मानसिक स्थिति पिछले कई महीनों से ठीक नहीं है। पूर्व में उसका इलाज चिकित्सक से कराने के साथ – साथ झाड़ फूंक भी कराया गया था. यह दूसरी बार हुई घटना है. एमजीएम अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा रीता पहाड़िया का इलाज जारी है. रात करीब 10 बजे उसे एक बोतल खून भी चढ़ाया गया.






