चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल के नए पुल के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे परिवार की कार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कथित तौर पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही थी, तभी ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को करीब 10 मीटर तक घसीटता ले गया. (नीचे भी पढ़ें)

हादसे के समय कार में पति, पत्नी और उनका बेटा सवार थे. परिवार जमशेदपुर के साकची का रहने वाला है और अपने बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था, जो बेंगलुरु में पढ़ाई करता है. राहत की बात यह रही कि हादसे में तीनों सुरक्षित बच गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व उसके चालक को कब्जे में लेकर थाना ले गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




