जादूगोड़ा: यूसिल सीएसआर के स्वतंत्र निदेशक प्रभात कुमार पांडा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जादूगोड़ा पहुंचे व ग्रामीणों को गर्मी से पूर्व पेयजल संकट से निपटने के लिए आधा दर्जन गांव में कुल आठ जलमीनार का तोहफा दिया. भाटीन गांव पहुंच कर जलमीनार का शिलान्यास किया, जिसे मार्च महीने तक संवेदक को पूरा करने का निर्देश दिया. इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री पांडा ने कहा कि यूसिल ग्रामीणों की सेवा के लिए है. यूरेनियम यहां के लोगों का है और उन्हीं की जमीन पर हैं. जरूरत है यहां के बच्चों का भविष्य व उनमें राष्ट्रवाद की भावना जगाने की. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि प्रभात कुमार पांडा, जादूगोड़ा के लुगु मुर्मू आवासीय जनजातीय स्कूल गए व स्कूली बच्चों के जनजातीय वाद्य यंत्र, बैंड बाजा, जूट बैग, बोतल बोतल, वासुरी का वितरण किया. अंत झारखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान बचाने के लिए पहले आस-पास के 10 ग्रामप्रधानों को सम्मानित किया व उनके बीच धमसा, मादल प्रधानों को सौंपी. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर कंपनी अधिकारियों की ओर से यूसिल के सीएसआर निर्देशक प्रभात कुमार पांडा, कार्यकारी निर्देशक एम के सिंघाई,जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक मनोरंजन महाली, तपोधिर भट्टाचार्य, राजीव बाड़ा, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार, सीता राम हांसदा, जगन्नाथ सोरेन, सरस्वती मर्म, सुभाष चंद्र टुडू, मनोज हेंब्रम समेत 10 ग्राम के ग्राम प्रधान मौजूद थे.














