चाकुलिया: चाकुलिया – माटिहाना मुख्य सड़क मरम्मत कार्य का विधायक समीर मोहंती ने गुरुवार को नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर श्री मोहंती ने कहा कि पथ निर्माण विभाग से स्वीकृत हुआ है और 17 करोड़ की लागत से मरम्मत कार्य होना है. कहा की सड़क मरम्मत होने से लोगों को सड़क पर आवागमन करने में सहुलियत होगी. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा की हेमंत सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर सचेत है आने वाले समय में और भी कई विकास का काम होगा, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा. उन्होंने लोगों से अपील किया कि योजना निर्माण में सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना निर्माण कार्य कराएं. इस मौके पर प्रमुख धनंजय करूणामय,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि जगन्नाथ महतो, गोपन परिहारी, बलराम महतो, गौतम दास, भृति सुंदर महतो, अरविंद सिंह, राहुल महतो, विशाल बारिक, राम बास्के,अजित गोप,मिथुन कर,भाजपा नेता सतदल महतो, पार्थो महतो, संजय दास समेत अन्य उपस्थित थे.



