जमशेदपुर/ रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के अनुज राम सोरेन का गुरुवार को निधन हो गया. इसकी जानकारी मंत्री रामदास सोरेन ने खुद दी है. उन्होंने कहा कि रांची रिम्स में इलाजरत मेरे अनुज भाई का आकस्मिक निधन हो गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर कहा, गुरुवार को राजधानी रांची के रिम्स में इलाजरत मेरे अनुज राम सोरेन का आकस्मिक निधन हो गया. (नीचे भी पढ़े)
जीवन के हर सुख-दुःख में साथ निभाने वाले छोटे भाई का यूं अचानक चले जाना असहनीय पीड़ा देता है. उनका स्नेह, मार्गदर्शन और साथ हमेशा याद आएगी. परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व हम सभी को यह गहन दुःख सहने की शक्ति दें. उनकी यादें हमारे हृदय में सदा जीवित रहेंगी.



