जादूगोड़ा: जाहेरथान ओल ईतुन आसड़ा की ओर से यूसिल कॉलोनी नरवापहाड़ में ओलचिकि लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की 120वीं जयंती सादगी से मनायी गयी. मौके पर सीटीसी में कार्यक्रम आयोजित की गई जहां उनकी प्रतिमा की पूजा -अर्चना व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इस बाबत माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि उनका जन्म ओडिशा के मयुरभंज जिला के डांडपुस के डाहारडी गांव में सन 1905 में बैशाख माह के पूर्णिमा के दिन जन्म हुआ था. (नीचे भी पढे)
उन्होंने ओलचिकि लिपि का आविष्कार सन 1925 में पं रघुनाथ मुर्मू ने किया था. इस दौरान उन्होंने झारखंड,ओड़िशा,बिहार,बंगाल आदि घुम घुमकर ओलचिकि का शोध किया व ओलचिकी भाषा की जन जन पहुंचाने का काम किया. उन्होंने जानकारी दी कि ओलचिकी प्रकृति से जुड़ा हुआ है जिसमें सभी अक्षर कुछ न कुछ प्रकृति को दर्शाता है. इस समारोह की समाजविद् दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने भी संबोधित किया व माना कि पंडित रघुनाथ मुर्मू उनके मार्ग दर्शक रहे हैं. (नीचे भी पढे)
इस दौरान उन्होंने पं रघुनाथ मुर्मू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा आज ओलचिकि की पढ़ाई नर्सरी से स्नातक तक करने की जरूरत है. उन्होंने अफसोस जताया कि ओलचिकी भाषा के 100 साल पुरा हो चुका है लेकिन अभी भी घर घर बोली जाने वाली ओल चिकि आज भी अपने लक्ष्य से पीछे हैं, जिसे हर हाल में आगे पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है.इस कार्यक्रम में शिक्षिका गुरुवारी सरदार, रेशमा माहली, फुदान मार्डी, दिलीप मुर्मू, मानसिंह किस्कू, सागर टुडू, लक्ष्मी टुडू, सुनीता मुर्मू,चम्पा मुर्मू,माया मुर्मू,सोनिया माझी, सीता बेसरा,अनिता किसकु, शेफाली मार्डी,संजु सोरेन, शामली माझी, हिरानी किस्कु,समेत भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया.













